टीम एबीएन, गुमला। घाघरा प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गुमला में आज दिनांक 25.02.2022 दिन शुक्रवार को प्राचार्य डॉ विश्वनाथ खिलर के निर्देशानुसार "अग्निशमन जागरूकता अभियान" का आयोजन किया गया। मौके पर फ़ायर टीम इंचार्ज अजय कुमार एवं उनके सहयोगी सुनेश्वर सिंह, रॉकी झा ने बहुमूल्य समय निकालकर विद्यालय में उपस्थित होकर अग्निशमन जागरूकता अभियान से संबंधित सुरक्षा उपायों के बारे में सभी को उचित एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी l आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकगण, सदनाधिकारी, कर्मचारी तथा विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रिया कुमारी पीजीटी (BIO) ने किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आग से सुरक्षा तथा सतर्कता कैसे बरतें इन सबकी जानकारी दीl तत्पश्चात रॉकी झा ने आग से सुरक्षा के उपाय तथा आग को सहज एवं सरल तरीके से बुझाने का प्रयोग, इन सबके बारे बताया।आग बुझाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, वरीय एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ-साथ मेस के कर्मचारियों ने उनके निर्देश पर आग बुझाने का सफलतापूर्वक प्रयोग किया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बिनोद कुमार पीजीटी (Economics) ने धन्यवाद -ज्ञापन कियाl
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse