झारखंड में खुलेगा पहला जैविक उत्पाद विपणन केंद्र : कृषि मंत्री

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल शुक्रवार को जैविक उत्पाद विपणन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। ओफाज के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने आज यह जानकारी दी। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ एमएसए महालिंगा शिवा ने बताया कि राज्य में परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत अनगड़ा प्रखंड में ओफाज एवं भारत सरकार के एसएफएसी के सहयोग से जैविक एफपीओ "नीम फूल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड" का गठन किया गया है। राज्य में विषैले रसायनमुक्त विशुद्ध पद्धति से उगाए गए कृषि उत्पादों की बहुत मांग है। राज्य के जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जैविक उत्पाद विपणन केंद्र मील का पत्थर साबित होगा जहां से जैविक विधि द्वारा उपजाई गई प्रमाणीकृत सब्जियां, दलहन, तिलहन और मसालों आदि का विक्रय किया जा सकेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse