सीएम हेमंत सोरेन ने दिया विपक्षियों से निपटने का मंत्र

 

टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार से शुरू होने वाले झारखंड विधान सभा के बजट सत्र से पहले गुरुवार देर शाम कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर झामुमो विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकों से कहा है कि वे बजट सत्र के दौरान विपक्ष (भाजपा) के गुमराह करने और झूठे आरोपों का पूरी ताकत से जवाब दें। सीएम ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों से कहा कि वे पिछले 2 वर्ष के कामकाज की पूरी जानकारी रखें ताकि आप सभी वस्तु स्थिति को ठीक तरह से सदन में रख सकें। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2 साल के कार्यकाल पूरा होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान उनके सामने बड़ी-बड़ी चुनौतियां थी। कोविड-19 संक्रमण की विपत्ति के साथ-साथ राज्य का खजाना भी खाली था, भाजपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में कर्ज को ही आय का स्रोत मान लिया था और राज्यवासियों को दिग्भ्रमित करने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से जो अपेक्षित सहायता हमें मिलनी चाहिए थी, नही मिल रही है। जीएसटी एवं सीसीएल का बकाये के रूप में जो हिस्सा झारखंड को मिलना था वह भी नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है। कई मामलों में केंद्र सरकार ने झारखंड को उपेक्षित करने का काम पिछले 2 वर्षों में किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 2 वर्षों में राज्य सरकार की जो भी उपलब्धियां है उन उपलब्धियों पर सभी मंत्री तथा विधायक ज्यादा फोकस करें। सदन में यह बताने का प्रयास करें कि राज्य सरकार संसाधनों और संभावनाओं का समन्वय बनाकर किस प्रकार राज्य को एक नई दिशा देने का कार्य कर रही है। राज्य में राशन कार्ड धारियों को पेट्रोल में प्रति लीटर ?25 की सब्सिडी, स्वजन पेंशन योजना, रोजगार के विभिन्न आयामों पर कार्य, नियुक्तियों में रफ्तार सहित कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर भाजपा को करारा जवाब दिया जा सकता है। सदन में कोई ऐसा मुद्दा को न छेड़े जिसमें विपक्षी दल को हावी होने का मौका मिले। बैठक में कैबिनेट मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, चंपई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, हाफिजुल हसन अंसारी, विधायक लोबिन हेंब्रम, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू, मथुरा प्रसाद महतो, समीर मोहंती, भूषण तिर्की, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, सविता महतो, दीपक बिरूवा, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, विकास सिंह मुंडा, जिग्गा सुसरन होरो, दिनेश विलियम मरांडी, सरफराज अहमद, मंगल कालिंदी, एंग्लो इंडियन सदस्य जी.जे.गॉलस्टेन सहित अन्य विधायक उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse