अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में नहीं दिखेगी लियोनल मेसी की धाक, लिया संन्यास

 

  • लियोनल मेसी ने लिया संन्यास: अर्जेंटीना के कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, लिखा लंबा पोस्ट
  • अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में नहीं दिखेगी लियोनल मेसी की धाक, लिया संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 2022 फुटबॉल विश्व कप का खिताब दिलाया था। 

इस साल भी अर्जेंटीना उनकी कप्तानी में फीफा विश्व कप में खेलने उतरी थी, लेकिन उसे फाइनल में स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मेसी ने इंस्टाग्राम पर लंबे पोस्ट के जरिये संन्यास लेने की घोषणा की है। मेसी ने अपने करियर में अर्जेंटीना के लिए छह विश्व कप खेले हैं। 

अर्जेंटीना की जर्सी में नजर नहीं आएंगे मेसी

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में आखिरी मैच रहा।मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले जिसमें उन्होंने 125 गोल किए और 68 बार गोल करने में मदद की। उन्होंने अर्जेंटीना को एक विश्व कप और दो कोपा अमेरिका का खिताब दिलाया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेते मेसी ने कहा कि उन्हें पता है कि इस फैसले से दुख होगा, लेकिन वह समझते हैं कि समय अब आ गया है।   

सोशल मीडिया पर लिखा लंबा पोस्ट

मेसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखा, फाइनल के बाद इतना समय बीतने और इस बारे में बहुत सोचने के बाद मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख हो रहा है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है। 

मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया, न सिर्फ इन कुछ वर्षों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ दिया ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse