एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम सिंहभूम। जिले में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीड़िता द्वारा छह मई को शिकायत दर्ज कराने के बाद ये गिरफ्तारियां की गयी।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चाईबासा सदर) बहमन टूटी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को घटना का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी तभी आरोपियों ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया।
घटना का संज्ञान लेते हुए, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार जयराजू और टूटी के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस ने छापेमारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता के गांव के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse