परिजनों को ढाढ़स बंधाने पहुंचे कांग्रेस नेता आलोक साहू

 

कांग्रेस नेता आलोक साहू ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, सांसद सुखदेव भगत ने भेजी संवेदना 

कांग्रेस नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जतायी गहरी संवेदना 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा/लोहरदगा। भंडरा प्रखंड अंतर्गत कुम्हरिया अंबा टोली निवासी कांग्रेस नेता इम्तियाज अंसारी के पिता मुस्तकीम अंसारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। 

इस दु:खद सूचना पर लोहरदगा इंटक अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू, भंडरा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान तथा राधेश्याम साहू कुम्हरिया अंबा टोली स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

नेताओं ने दिवंगत मुस्तकीम अंसारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने कहा कि मुस्तकीम अंसारी एक सरल, मिलनसार एवं सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। 

उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी मजबूती के साथ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। वहीं सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान ने कहा कि स्वर्गीय मुस्तकीम अंसारी का सामाजिक व्यवहार लोगों के बीच हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हर परिस्थिति में कांग्रेस परिवार उनके साथ है। इस दौरान आलोक कुमार साहू ने जानकारी दी कि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत वर्तमान में हैदराबाद में हैं। 

उन्होंने दूरभाष के माध्यम से शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में स्थानीय ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse