टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर द्वारा रांची के ग्रीन होरिजन में प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अंबरीष सिंह ने उपस्थित विशिष्ट जनों को संबोधित करते हुए प्राचीन भारत की ऋषि परंपरा का उल्लेख किया।धर्म व समाज रक्षा हेतु सर्वस्व समर्पण की सनातन परंपरा की चली आ रही श्रृंखला का स्मरण कराया। भारत के हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा के लिए सतत लड़ते रहे यह जानते हुए भी कि तोपों के सामने तलवारें कितनी देर टिक पायेंगी लड़ते रहे, बलिदान होते रहे।
महापुरुषों एवं संतों ने धर्म एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर किये। उन्होंने बताया कि रामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण जो अपने जीवन काल मे हम देख पा रहे है। उसकी शौर्य गाथा हमे कभी नही भूलना चाहिए। सैकड़ो वर्षों की प्रतीक्षा 76 बार के युद्ध में हमारा पराक्रम, पौने चार लाख रामभक्तो का बलिदान जिसके कारण हिन्दू गौरव का परिचय हमने विश्व को कराया है।
हमने कभी भी विदेशी आक्रांताओं को चैन की नींद नही लेने दी, कभी चन्द्रगुप्त मौर्य कभी छत्रपति शिवाजी तो कभी महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह जैसे अपने महान योद्धाओं के नेतृत्व में शौर्य का परिचय देकर अनेको बार उन्हें उखाड़ फेंका है। सनातन की गौरवशाली परंपरा को बचाए रखने के लिए हिंदुत्व का बोध होना आवश्यक है। रामायण महाभारत एवं अन्य पौराणिक ग्रंथो को मात्र पढ़ना नहीं बल्कि अपने दैनिक जीवन एवं आचरण में भी उतारना आवश्यक है।
सनातन की रक्षा एवं संवर्धन के लिए प्रत्येक हिंदू में स्व का बोध हो, परिवारों में संस्कार की रक्षा हो, सामाजिक समरसता का भाव विकसित हो। इसके पूर्व विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने उपस्थित विद्वत जनों का स्वागत एवं कार्यक्रम की भूमिका रखी। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने किया।
कार्यक्रम में भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी भूतेशानंद जी महाराज, गुवाहाटी और पटना क्षेत्र के धमार्चार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल, क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सिद्धनाथ सिंह, भारत के रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ, रेखा जैन, प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, मदन बगड़िया, मनोज पांडे, प्रकाश रंजन, दीपा रानी कुंज, अनिमा पांडे, कीर्ति गौरव, रवि शंकर राय, अमर प्रसाद, अशोक अग्रवाल, श्रीदेव सिंह, डॉक्टर सुष्मिता पांडे, अमरेंद्र विष्णुपुरी, अमरनाथ ठाकुर, शंकर दुबे, ललन सिंह पंकज सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार-प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse