बोकारो : मालगाड़ी ने स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा

 

  • बड़ा रेल हादसा टला! मालगाड़ी ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा, उड़े परखच्चे

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के बोकारो थर्मल में स्थापित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी ट्रेन ने स्कार्पियो वाहन को टक्कर मार दी।

इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बचा। धनबाद रेलवे डिवीजन के डिविजनल रेल प्रबन्धक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उक्त घटना घटने की जानकारी उन्हें मिली है। रेल अधिकारी घटना स्थल की ओर रवाना हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बोकारो थर्मल में ओवरब्रिज के पास डीवीसी प्लांट के अंदर से निकल रही मालगाड़ी ट्रेन से स्कॉर्पियो टकरा गया। फाटक खुला था, मालगाड़ी खड़ी थी, प्लांट गेट बंद था और वाहन सवार फाटक पार कर रहे थे, तभी अचानक मालगाड़ी पीछे से लुढ़की और कार को टक्कर मारते हुए कुछ दूर तक घसीटा, चालक बच गए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse