एबीएन सेंट्रल डेस्क। बंगाल विधान सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। चुनावी प्रचार प्रसार तेज हो रहा है। सभी पार्टी अपना अपना दम लगाये हुए हैं। झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो समेत कई दिग्गज नेता बंगाल में दस्तक दे दिये हैं।
आज पुरुलिया जिला जयपुर विधानसभा के झलदा टाली सेंटर मैदान में चुनावी सभा आयोजित की गयी। मौके पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए जेएलकेएम सुप्रीमो टाईगर जयराम महतो ने कहा कि जयपुर विधान सभा और बाघमुंडी विधान सभा क्षेत्र जेएलकेएम पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं।
जयराम महतो ने जयपुर और बाघमुंडी के जनता से अपील किया कि इस बार वोट बंगाल के बेहतर शिक्षा के लिए, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए करें। लोकतंत्र में सबसे मजबूत और शक्तिशाली ताकत आपका वोट का अधिकार है, आप अपना बहुमूल्य वोट का सद्पयोग कर जयपुर के सेवक दिव्यज्योति सिंह देव और बाघमुंडी के सेवक मनोज कुमार महतो को भारी वोट से विजयी बनायें।
मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि बंगाल के जयपुर और बाघमुंडी विधान सभा के जनता इस बार ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। जनता के आशीर्वाद से जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार जयपुर से दिव्यज्योति सिंह देव और बाघमुंडी से मनोज कुमार महतो चुनाव जीतते ही क्षेत्र के मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अलावा सभा को जयपुर प्रत्याशी दिवज्योति सिंह देव, बाघमुंडी प्रत्याशी मनोज महतो, रामदास मुर्मू, बेबी के अलावा अन्य नेता संबोधन किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse