समाज में राष्ट्रहित के विचारों का प्रसार करें : नितिन गडकरी

 

केंद्रीय मंत्री ने किया पत्रकारों से आह्वान 

नागपुर में नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स महाराष्ट्र (विदर्भ क्षेत्र) के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा 

सदस्यों की स्वास्थ्य जांच को लेकर सहयोग का आश्वासन 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नागपुर)। आज समाज में, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, राष्ट्रीय विचार और देशभक्ति की भावना को स्थापित करने की वास्तविक आवश्यकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकारों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि आज सकारात्मक विचारों को बोकर जनमानस को गढ़ने की जरूरत है। वे आज नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स महाराष्ट्र (विदर्भ क्षेत्र) की कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान बोल रहे थे।

उन्होंने यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि पत्रकारों को राष्ट्रहित को बनाये रखने वाली और देश को परम वैभव की ओर ले जाने वाली संस्थाओं एवं संगठनों के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। गडकरी ने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में स्व. भानुताई गडकरी डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। 

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स महाराष्ट्र (विदर्भ क्षेत्र) के अध्यक्ष अविनाश पाठक के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने गडकरी को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें इससे अवगत कराया। पदाधिकारियों ने गडकरी को संगठन द्वारा पत्रकारों और समाज के लिए शुरू किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। 

गडकरी ने कहा कि वे इस मामले में भी जो भी संभव होगा सहयोग करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अविनाश पाठक के साथ सचिव पराग जोशी, चारुदत्त कहू, अजिंक्य भांडारकर, स्नेहल जोशी, मीरा टोळे, नितीन कुलकर्णी और अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse