सोना खरीद के टॉप-10 देशों में भारत

 

  • दुनिया के केंद्रीय बैंकों में सोना खरीदने की मची होड़: भारत भी टॉप 10 में शामिल

एबीएन सेंट्रल डेस्क । ग्लोबल लेवल पर दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने सोने पर अपना भरोसा जताया है। The Kobeissi Letter की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2026 में केंद्रीय बैंकों ने मिलकर लगभग 19 टन सोना खरीदा। 

आपको बता दें कि पिछले 23 महीनों से सोने की खरीदारी का यह सिलसिला लगातार जारी है। जनवरी में हुई 6 टन की खरीदारी को मिलाकर, इस साल के शुरुआती दो महीनों में ही कुल 25 टन सोना विभिन्न देशों के रिजर्व में जोड़ा जा चुका है।

किन देशों ने सबसे ज्यादा सोना खरीदा? फरवरी महीने में गोल्ड रिजर्व बढ़ाने की दौड़ में ये देश सबसे आगे रहे:

  1. पोलैंड: पोलैंड इस सूची में टॉप पर रहा। उसने अकेले 20 टन सोना खरीदा, जिससे उसका कुल Gold Reserve 570 टन पहुंच गया है। अब पोलैंड के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 31% हिस्सा सोने के रूप में है।
  2. उज्बेकिस्तान: उज्बेकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने अपनी होल्डिंग में 8 टन का इजाफा किया। अब उनका कुल रिजर्व 407 टन हो गया है, जो उनके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का भारी-भरकम 88% हिस्सा है। 

किन देशों ने बेचा अपना सोना?

  1. जहां दुनिया सोना जमा कर रही है, वहीं कुछ देशों ने अपनी जरूरतों के लिए इसे बेचा भी है:
  2. तुर्की: तुर्की ने फरवरी में अपने भंडार से 8 टन सोना कम किया। रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अपनी गिरती करेंसी (Currency) को संभालने के लिए तुर्की ने यह कदम उठाया है।
  3. रूस: रूस ने भी अपने भंडार में 6 टन की कमी की है।

दुनिया के टॉप 8 Gold King  (Gold Reserves by Country)

वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा सोना रखने वाले देशों की सूची इस प्रकार है:-

रैंक देश गोल्ड रिजर्व (टन में)

  1. अमेरिका 8,133
  2. जर्मनी 3,350
  3. इटली 2,452
  4. फ्रांस 2,437
  5. रूस 2,330
  6. चीन 2,299
  7. स्विट्जरलैंड 1,040
  8. भारत 880

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse