धनबाद : रेलवे डीआरएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 

धनबाद महापौर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह के अपमान पर रेलवे डीआरएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि रेलवे डीआरएम ने धनबाद के सम्मानित महापौर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह का जो अपमान किया है, उसकी घोर निंदा की है। 

उनका कहना है कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स के शुभारंभ के कार्यक्रम में पहले मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह को रेलवे ने आमंत्रण दिया और फिर अचानक मना कर दिया, जो सरासर उनका अपमान है। आखिर किसके दबाव में कार्यक्रम से एक घंटा पहले पोस्टर से नाम हटाया गया और आमंत्रण को रद कर दिया गया। 

कहीं न कहीं धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने रेलवे डीआरएम पर दबाव बनवाकर अचानक आमंत्रण रद करवाया; क्योंकि धनबाद के महापौर संजीव सिंह की लोकप्रियता से वे घबरा गये हैं। लगता है सांसद का बीपी बढ़ गया है, तभी ऐसी अपमानजनक हरकत को अपना रहे हैं। ऐसा करना शोभनीय नहीं है, लेकिन संजीव सिंह की लोकप्रियता को कोई नहीं रोक सकता।

वे धनबाद की जनता के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे और जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। रेलवे के अधिकारी ये भूल रहे हैं महापौर जिले के प्रथम नागरिक हैं। उनका सम्मान सांसद से ज्यादा है। इसकी हम घोर निंदा करते हैं। साथ ही धनबाद के सम्मानित महापौर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह का अपमान करने वाले रेलवे डीआरएम पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse