टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को आज न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। रिम्स-2 जमीन बचाओ आंदोलन से जुड़े मामले में दर्ज केस में उन्होंने आज व्यवहार न्यायालय, रांची में सशरीर उपस्थित होकर जमानत याचिका दाखिल की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया।
उनके वरीय अधिवक्ता सष्टी रंजन महतो ने बताया कि कांके थाना कांड संख्या- 228/25 के तहत देवेंद्र नाथ महतो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। माननीय न्यायालय की मिथिलेश कुमार सिंह के पीठ ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद उन्हें एंटीसिपेटरी बेल प्रदान की है।
जमानत मिलने के बाद मीडिया वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आदिवासी-मूलवासी की जमीन संरक्षण आंदोलन जारी रहेगा। सरकार आंदोलन से डर गई है। दबाने का प्रयास कर रही है, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीते 24 अगस्त 2025 को कांके अंचल अंतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना के विरोध में आंदोलन किया गया था।
इस दौरान रैयत-ग्रामीणों के समर्थन में देवेंद्र नाथ महतो उपस्थित थे, जिसके बाद कांके थाना में उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले में आज उन्हें माननीय न्यायालय रांची से जमानत मिली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse