टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस नेता सुधीर सिंह के पिता बिंदेश्वर सिंह का बुधवार की शाम करीब 4 बजे उनके बैंक कॉलोनी स्थित पर निधन हो गया। वह 84 बर्ष के थे और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से वर्ष 2001 में सेवानिवृत हुए थे।
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह 10 बजे हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री समेच भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।
उनकी पत्नी का निधन दो साल पहले ही हो चुका था। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं समेत बैंक अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि स्व सिंह काफी सरल एवं स्वच्छ विचार के थे। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse