टीम एबीएन, रांची। एलपीजी सिलेंडरों की कमी से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने आम जनता को राहत देने के लिए कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाये हैं। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी, जिसमें संबंधित विभागों और कोल कंपनियों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिले में एलपीजी सिलेंडरों की घटती उपलब्धता और उसके कारण आम नागरिकों, छोटे-बड़े होटल-रेस्तरां, ढाबा संचालकों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रशासन ने माना कि गैस की कमी के कारण कोयले की मांग तेजी से बढ़ी है, ऐसे में इसकी नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन किसी भी स्थिति में आम जनता को परेशानी में नहीं पड़ने देगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोयला एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक ईंधन के रूप में सामने आया है, इसलिए इसकी आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि कोयले की उपलब्धता न केवल पर्याप्त मात्रा में हो, बल्कि आम लोगों को उचित मूल्य पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ मिले।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse