टीम एबीएन, रांची। राजधानीवासियों को अगले 2 दिन पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। सप्लाई वाटर नहीं आने से 30 और 31 मार्च को लोगों को पानी को लिए कुछ वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ेगा। दरअसल बहु बाजार से पटेल चौक तक बन रहे कनेक्टिंग सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण 30 और 31 मार्च को जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
हटिया वाटर सप्लाई पाइपलाइन शटडाउन होने की वजह से निम्न इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ये इलाके – सिरमटोली, पीपी कम्पाउंड, कडरू, अशोकनगर, चर्च कोड, कर्बला चौक, कोंका रोड, इस्लाम नगर, नयाटोली,आजाद बस्ती, चुटिया, लोवाडीह, सामलौंग, कांटाटोली, मकचुंद टोली और डोरंडा हैं। जहां 30-31 मार्च को वाटर सप्लाई नहीं होगी।
दरअसल फ्लाईओवर रूट से गुजर रही मुख्य सप्लाई पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण के तहत पेयजल विभाग की ओर से पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम किया जायेगा। इस कार्य के चलते हजारों की आबादी सीधे प्रभावित होगी और लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बहुबाजार, पटेल चौक और आसपास के कई मोहल्लों को पानी का से जुझना पड़ेगा। जहां नियमित जलापूर्ति इन दो दिनों तक ठप रहेगी। जबकि रांची के बाकी इलाकों में पानी सप्लाई होगा। वहीं स्थानीय लोगों में इसे लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि बिना पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था के सप्लाई बंद करना आम जनता के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर देगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse