टीम एबीएन, रांची। इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर 2026 मोराबादी मैदान रांची में स्टॉल संख्या 1 एवं 2 में अवस्थित अमेज इनवर्टर बैट्री सोलर के स्टॉल का उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी द्वारा फीता काटकर और दीप जलाकर किया गया। उद्घाटन के पहले श्री नितेश निराला (ब्रांच मैनेजर झारखंड) ने श्री तिवारी को अंग वस्त्र देकर पौधा भेंट किया और अपने इनवर्टर बैटरी और सोलर प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दिए।
इस अवसर पर रांची के डिस्ट्रीब्यूटर जगदीश इंटरप्राइजेज के दिलीप शाह, सूर्यकांत पांडे, सेल्स मैनेजर विकास कुमार झा, गौरव कुमार सर्विस हेड तुलसी जी और मेले के व्यवस्थापक विक्रम दत्ता शुभम कुमार गुप्ता मौजूद थे। शनाइडर ग्रुप की लुमिनस और अमेज दोनों ब्रांड है। अमेज इनवर्टर बैट्री सोलर सोलुशन के सभी प्रोडक्ट में इंडिया की अग्रणी कंपनियों में से एक है। अमेज 5 केवीए का इनवर्टर 48 वोल्ट पर लिफ्ट चलाने के लिए।
2 केवीए 24 वोल्ट के इनवर्टर से एक एसी 1.5 टन की और डेढ़ एचपी का सबमर्सिबल पंप चला सकते हैं। सोलर पैनल मोनो हॉफ कट, बाइ-फेशियल, टॉप कोन बेस्ट सीरीज 595 और 630 वाट से उपलब्ध है। इनवर्टर, बैटरी, सोलर का रेंज देखकर श्री तिवारी ने कहा कि ऐसे प्रोडक्ट से जिसकी सर्विस झारखंड के हर गांव में उपलब्ध है।
Amaze ब्रांड में ऊर्जा के क्षेत्र में लोगों को पावर कट में उपयोग हेतु 3 केवीए से 250 केवीए तक 3 फेज इन्वर्टर अमेज के पास उपलब्ध है। अमेज के जनरल मैनेजर श्री दीपक कुमार ऑनलाइन चर्चा करते हुए कहां की मेले में आए हुए ग्राहकों को हम कुछ गिफ्ट भी देंगे।
अमेज के सारे प्रोडक्ट का डिस्प्ले देखकर मन बड़ा हर्षित हुआ मार्केटिंग टीम के उदय सिंह भी मौजूद रहे। सभी टेक्निकल क्यूरी का हम जवाब मेले में आए हुए ग्राहकों को देंगे उन्हें संतुष्ट कर अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट डिलीवर करेंगे। उक्त जानकारी जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी (9431115714) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse