टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर छुट्टी की तिथि में बदलाव का फैसला किया है। अब 26 मार्च की जगह 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी होगी।
जल्द ही इसका आदेश जारी कर दिया जायेगा। इसकी वजह यह है कि रामनवमी इस बार 27 मार्च को पड़ रही है, और उसी दिन रांची सहित राज्य के अन्य शहरों और क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली जायेगी।
पहले 26 मार्च यानि गुरुवार को एनआईए एक्ट के तहत छुट्टी घोषित थी, लेकिन अब यह छुट्टी 27 मार्च यानि शुक्रवार को होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse