टीम एबीएन, रांची। पूर्वी सिंहभूम जिले में भारतीय सेना ने एक बड़े खतरे को टाल दिया। यहां मिले द्वितीय विश्व युद्ध के समय के संदिग्ध बम को सेना के जवानों ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
अधिकारियों के अनुसार, यह करीब 200 किलो वजनी बम था, जो गैस सिलेंडर जैसा दिखता था। इसे पिछले सप्ताह बहरागोड़ा इलाके में पानीपाड़ा-नागुडसाई सड़क के पास रेत खुदाई के दौरान पाया गया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सेना की टीम और रांची से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने ड्रोन की मदद से पूरे इलाके की जांच की और फिर सावधानी से बम को निष्क्रिय कर दिया। झारखंड पुलिस ने इस काम के लिए पहले ही सेना से मदद मांगी थी। सेना की इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse