एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज दिनांक 25/03/026 को अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद मेयर संजीव सिंह जी से उनके आवास में मुलाकात कर लोयाबाद में कचड़ा गिराकर और प्लास्टिक जलाकर जो प्रदूषण फैलाया जा रहा है। उस संबंध में अवगत करवाया।
अपने पत्र में लिखा कि लोयाबाद एकड़ा बासुदेवपुर कोलियरी के जंगल में रेंमकी कंपनी द्वारा पूरे धनबाद जिला का कचरा गिराकर प्लास्टिक को जलाया जा रहा, जिससे लोयाबाद के आम जनता प्रदूषण का हो रहे शिकार कि लोयाबाद वार्ड नंबर 8 अंतर्गत लोयाबाद एकड़ा बासुदेवपुर कोलियरी के जंगलों के अंदर नगर निगम द्वारा रेमिंकी कंपनी के ठेकेदार द्वारा अवैध ढंग से पूरे धनबाद जिला का नगर निगम का कचड़ा गिरकर प्लास्टिक में आग लगा दिया जा रहा है। जिससे भरी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा है और लोयाबाद के जनता प्रदूषण के शिकार होते जा रहे हैं।
सूखा और गीला कचरा अलग अलग गिरना है, लेकिन नगर निगम का सारा कचड़ा को एक साथ ही गिराया दिया जा रहा है ओर कचड़ा को रिसाइकल करना है ताकि जंगल में जीव जंतु ओर पक्षी सुरक्षित रहे लेकिन कचड़ा को आग लगाने से और कचड़ा को रिसाइकल नहीं करने से जिससे जंगल के जीव जंन्तु की मृत हो रही है। पूरे लोयाबाद का पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है।
हजारों हरा पेड़ को कचड़ा से ढक दिया जा रहा है और ठेकेदार अपना निजी लाभ के लिए कचड़ा को रिसाइकल नहीं कर रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कचड़ा में निकले सामानों को बेच दिया जा रहा है। फिर बचा हुआ कचड़ा ओर प्लास्टिक को जला दिया जाता था। भरी मात्रा में धुआं उड़ रहा है ओर दुर्गंध फैल रहा जिससे लोयाबाद के ग्रामीण का जीना मुहाल हो गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse