टीम एबीएन, रांची। रांची शहर के वार्ड 11 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में द्वितीय वार्षिक आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड से जुड़ी संस्कृति को नन्हे मुन्ने बच्चों ने मुख्य अतिथि आलिया नाज के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रधान अध्यापक पी के सिंह ने किया तथा तथा संचालन संध्या किरण कुजूर के द्वारा किया गया।
संपूर्ण रांची जिला के लगभग 2000 स्कूलों में ये कार्यक्रम का आयोजन 25 मार्च को किया जाता है जिसमें शिक्षक गण विद्यार्थी और उनके अभिभावक सभी शामिल होते हैं। जिसमें रांची स्पीक वोकेबुलरी,पढ़ो और बढ़ो जैसे कोर्स कराए जा रहे है। स्कूल में बच्चों ने झारखंड की संस्कृति से जुड़ी संस्कृति को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया जिसमें झारखंडी नृत्य, भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन जी की जीवनी, आदिवासी सभ्यता, पेड़ बचाओ, सावित्री बाई फूले, बंगाली परिधान, बिहारी परंपरा आदि शामिल थे।
इस पर वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज ने कहा स्कूल के विद्यार्थी गण जिस तरह से झारखंड की संस्कृति को प्रस्तुत किए हैं इसके लिए स्कूल के शिक्षाकों को बधाई। जिला शिक्षा विभाग और स्कूल के प्रधान अध्यापक, शिक्षक की मेहनत इसमें दिखाई दे रही है। मैं एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझसे शिक्षा के छेत्र में या स्कूलों में जो भी आवश्यकता होगी मैं पूरा करूंगी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को तालीम (शिक्षा) हासिल करने के लिए स्कूल भेजें। ताकि वे शिक्षा हासिल करके डॉक्टर, इंजीनियर, अध्यापक और देश की सेवा करने वाले पद पर पहुंचकर देश का गौरव बन सके।
प्रधानाध्यापक पी के सिंह का कहना है कि शिक्षा विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों को देखकर इस तरह के कार्यक्रम और विभिन्न तरह के प्रोग्राम बनाये गये हैं। जिसके तहत बच्चे बोलना सीख रहे हैं जिला शिक्षा विभाग के द्वारा काफी सारी सुविधाएं मिल रही हैं इसलिए अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की कोशिश करें और सत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करायें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज, बीआरसी के कुलदीप, कौकब फिरदौस, प्रधान अध्यापक पीके सिंह, शिक्षकौ में संध्या किरण कुजूर, बेलुल सुधर्म, उज्जवला कुमारी, अनिता कुमारी, रक्षित जी, शामली बाड़ा, कुमारी गौरी रेखा, सीमा, पार्षद प्रतिनिधि सदाम कुरैशी, आशिक कुरैशी, राकेश, बच्चों के अभिभावक आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse