एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया विधायक रागिनी सिंह से अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ मुलाकात कर लोयाबाद कनकनी कोलियरी में चल रहे राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी में हो रही मनमानी और प्रदुषण एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए उनको अवगत कराया।
राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी में जो मजदूर कार्यरत हैं उन्हें नहीं तो मजदूरों को अभी तक आय कार्ड और नहीं तो सही से वेतन दिया जा रहा है। कंपनी मनमानी ढ़ंग से दबंगता के बल पर क्षेत्र में कार्य कर रही है जिससे क्षेत्र लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के लोग कंपनी के द्वारा किए जा रहे प्रदूषण से परेशान हैं। अगर कंपनी बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं कराती है और प्रदूषण नियंत्रण नहीं करती है तो इसका जिम्मेदार राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse