टीम एबीएन, रांची। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम आॅल इंडिया स्प्रिंग आर्ट कैंप 2026 में आज दिनांक 21 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। आज कला शिविर में प्रकृति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के संदेश को ओरमांझी कस्तूरबा गांधी विद्यालय से आयी छात्राओं के बीच साझा किया गया।
कार्यक्रम का आगाज प्रकृति को ध्यान में रखते हुए संगीत से किया गया। इसके पश्चात श्रीकांत वर्मा, डीएफओ, पब्लिसिटी एंड एक्सटेंशन डिवीजन, रांची द्वारा सभागार मेंं मौजूद सभी अधिकारीगण और छात्राओं का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर अत्यंत महत्वपूर्ण, प्रेरणादायक और संदेशपूर्ण है, क्योंकि यह दिन केवल पेड़ों और जंगलों का उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह दिन हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के बीच के गहरे संबंध को समझने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
वन केवल लकड़ी, फल या औषधि का स्रोत नहीं हैं, बल्कि वन हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी शिक्षक है। पेड़ हमें निस्वार्थ देना सिखाते हैं, नदियां हमें निरंतर बहना सिखाती हैं, और वन हमें सह-अस्तित्व का संदेश देते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि हरियाली बचायेंगे, वन्यजीवों को सुरक्षित रखेंगे, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर एवं संतुलित पर्यावरण का निर्माण करेंगे। इसके बाद पर्यावरण के थीम पर छोटे बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए और प्रकृति 2026 को ध्यान में रखते हुए अधिकारयों ने पौधरोपण किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse