एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोयलकेरा। प्रखंड क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर एक दंपति की तब हत्या कर दी जब वे सोए हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चक्रधरपुर) कुमार विनोद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दंपति के बच्चों ने अपने माता-पिता को खून से लथपथ देखा और शोर मचाया। अधिकारी ने बताया कि दंपति को पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक दंपति की यह दूसरी शादी थी और परिवार में कुल पांच बच्चे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse