सावधान : कल डेढ़ घंटे बाधित रहेगी एसबीआई की ये सुविधाएं...

 

एसबीआई ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना, 90 मिनट के लिए बंद रहेंगी ये सेवाएं 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगर आप State Bank of India के ग्राहक हैं और UPI या YONO ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है। बैंक ने बताया है कि 20 मार्च, 2026 की सुबह 1:45 बजे से 3:15 बजे तक यानी 90 मिनट तक कुछ डिजिटल सर्विसेज अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

कौन-सी सेवाएं प्रभावित होंगी? इस दौरान ग्राहक इन सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे:

  • UPI
  • YONO और YONO Lite ऐप
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • IMPS, NEFT और RTGS

कौन-सी सेवाएं खुली रहेंगी?

बैंक ने कहा है कि इस अवधि में ग्राहक UPI Lite और एटीएम सर्विसेज का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

बैंक मेंटेनेंस क्यों करता है?

SBI नियमित रूप से अपनी डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए तकनीकी अपग्रेड करता है। इस बार भी यह बंदी केवल 90 मिनट के लिए होगी। चूंकि यह समय देर रात का है, इसलिए ज्यादातर ग्राहकों पर इसका असर कम रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse