पर्यावरणीय स्थिरता एवं उन्नत सामग्रियों के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर जोर

 

टीम एबीएन, रांची। पर्यावरणीय स्थिरता एवं उन्नत सामग्रियों के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Understanding Complex Systems (Applications to Environmental Sustainability and Advanced Materials) विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 18-19 मार्च 2026 को किया गया। 

इस कार्यशाला का समन्वयन भौतिकी विभाग की डॉ निशी श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जबकि सह-समन्वयक के रूप में फार्मास्यूटिकल एंड टेक्नोलॉजी विभाग की डॉ. नीलिमा शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

कार्यक्रम के प्रथम दिवस का उद्घाटन संकाय मामलों के अधिष्ठाता डॉ. अशोक शेरोन द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने जटिल प्रणालियों के अध्ययन को वर्तमान वैज्ञानिक चुनौतियों के समाधान हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। 

कार्यशाला का प्रथम व्याख्यान वियना, आस्ट्रिया स्थित TU Wien (Vienna University of Technology) की प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. इल्ले सी. गेबहेशूबर द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने Learning from Nature: Functional Structures in Bio-based and Biodegradable Materials विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रकृति से प्रेरित संरचनाओं के माध्यम से टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों के विकास पर प्रकाश डाला। उनके व्याख्यान ने प्रतिभागियों को नयी दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यशाला में विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा उन्नत सामग्रियों और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। यह आयोजन वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse