लोहरदगा में नववर्ष पर होगा भगवा ध्वज पूजन

 

हिन्दू नववर्ष में विहिप/ बजरंग दल द्वारा भव्य भगवा ध्वज पूजन, भारत माता आरती तथा सामूहिक हनुमान चालीसा आयोजन किया जायेगा: रितेश कुमार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083, अंग्रेजी कलेंडर अनुसार 19 मार्च दिन वृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे स्थानीय वीर शिवा जी चौक अवस्थित सिद्धि दात्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में भगवा ध्वज पूजन, भारत माता आरती तथा सामूहिक हनुमान चालीसा का  आयोजन के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जायेगा।  

इस निमित्त नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव के साथ युवा भाजपा प्रदेश  उपाध्यक्ष अजातशत्रु, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज, युवा भाजपा जिलाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, बजरंग दल संयोजक पवन प्रजापति, केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेड़ा, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष संतोष लकड़ा की विशेष उपस्थिति के साथ साथ विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के सभी पदाधिकारी, सदस्य तथा जिला के सनातनी युवा एवं गणमान्य उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की सफलता हेतु सम्पर्क अभियान भी चलाया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse