टीम एबीएन, रांची। कृषि बाजार स्थित प्रेम नगर में हनुमान जी की एक दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जय श्रीराम समिति के कोर कमेटी,जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए आयोजित कार्यक्रम रात्रि हरिकीर्तन में शामिल होकर लोगों का उत्साहवर्धन बढ़ाएं।
जिससे वहां का वातावरण पूरी तरह से भक्ति मय हो गया उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम समिति के पदाधिकारी के पहुंचने पर बहुत ही खुशी जाहिर की समिति के पदाधिकारी ने सभी के संग हरि कीर्तन में शामिल हुए तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये।
जिला महामंत्री चंदन साहू ने कहा इस तरह की आयोजन से पूरा वातावरण भक्ति मय होती है जिससे धर्म संस्कृति की झलक दिखती है। साथ ही धर्म की व्याख्यान लोगों के सामने अच्छी तरह से प्रस्तुत की जाती है, जिससे लोगों के दिल और दिमाग सुकून महसूस करते हैं धर्म के प्रति लोगों में आस्था की गंगा बहती है
मौके पर जिला कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, पूर्व अध्यक्ष कन्हैया करवा, जिला महामंत्री चंदन साहू, बजरंग करवा, दीपक साहू, मुनका साहू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे l
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse