अजय पंकज बने लोहरदगा के भाजपा जिलाध्यक्ष

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अजय पंकज का चयन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में किया गया है। अजय जी लोहरदगा जिला में एक ऊर्जावान, सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, राजनीतिक एवं कूटनीतिक दृष्टि से विवेकशील भी हैं।

उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने से आशा है कि जिला संगठन और भी अतिरिक्त सशक्त होगी। निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनीर उरांव का कार्यकाल भी सधा एवं कसा हुआ रहा।

अभी-अभी लोहरदगा नगर परिषद के चुनाव में उनके नेतृत्व में पार्टी समर्थित उम्मीदवार श्री अनिल उरांव को जीताने में हम सभी ने सफलता अर्जित की है। उन्हें भी उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। उक्त जानकारी पार्टी कार्यकर्ता त्रिवेणी दास ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse