बीआईटी मेसरा में धूमधाम से मना इंटरनेशनल महिला दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आज बी आई टी मेसरा लालपुर यूनिट के राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के तत्वावधान में कार्यक्रम नजरिया नाम से आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी रही।

इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ विजय कुमार झा के द्वारा उद्बोधन में महिलाओं के शक्ति की बातें बोलते हुए कहा कि आज विष्व की कोई भी देश महिलाओं की भागीदारी के बगैर विकसित हो ही नहीं सकती आप किसी भी क्षेत्रों की बात करे महिला अपनी लोहा मनवाया हैं। उन्होंने संस्थान की विकास में शामिल सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उनके सम्मान में पाँच पेड़ लगाने की बात कह छात्रों का हौसला बढ़ाया।

डॉ अमृता प्रियम ने महिला दिवस के इस आयोजन के लिए NSS के सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि आज महिलाओं को आप हर क्षेत्र में आगे देख सकते है अब तो हमने महिला विष्व कप जीत कर पूरे देश में महिलाओं का मान बढ़ाया हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने इस प्रकार के आयोजनों में शामिल होने वाले सभी का अभिवादन किया और महिला के प्रति सम्मान करने का आह्वान छात्रों से की।

आज के कार्यक्रम में डॉ श्रावणी , डॉ मिली दत्ता, डॉ अमृता सरकार, श्रीमती मिनि दुबे, एलिश प्रीति, अनामिका, सरिता , डॉ आशुतोष मिश्र, डॉ सौमित्रो, खालिद असरफ, डॉ उमेश प्रशाद, सोनी कुमारी, वोनीमा तिग्गा, डॉ महुवा  बनर्जी सहित सैकड़ों संख्या में छात्र उपस्थित हुए आयोजन में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पेंटिंग, भाषण और कविता महिलाओं से संबंधित विषयों पर आयोजित किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse