हमला कभी समाधान नहीं, युद्ध खुद एक समस्या है : सुखदेव भगत

 

ईरान-इजराइल संघर्ष पर बोले सांसद सुखदेव भगत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका की भूमिका को लेकर चल रही अंतरराष्ट्रीय बहस के बीच लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद सुखद भगत ने युद्ध और हमलों की राजनीति पर गंभीर चिंता जतायी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी देश पर हमला कभी भी अच्छा कदम नहीं माना जा सकता और विवादों का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि दुनिया को यह समझना होगा कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमला कभी भी अच्छा कदम नहीं हो सकता। जब भी दो देशों या पक्षों के बीच विवाद हो, तो सबसे पहले संवाद और बातचीत का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। युद्ध स्वयं में एक बड़ी समस्या है और यह किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। 

उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर जिस तरह से तनाव और सैन्य टकराव बढ़ रहे हैं, उससे पूरी दुनिया में अस्थिरता का माहौल बन रहा है। ऐसे समय में बड़े और प्रभावशाली देशों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे टकराव को बढ़ाने के बजाय शांति और कूटनीतिक समाधान की दिशा में पहल करें। 

सांसद भगत ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा शांति, संतुलन और संवाद पर आधारित रही है। भारत ने इतिहास में कई बार वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में भी दुनिया को युद्ध की राह छोड़कर बातचीत और समझौते का रास्ता अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी युद्ध का सबसे बड़ा नुकसान आम नागरिकों को उठाना पड़ता है। युद्ध से न केवल हजारों लोगों की जान जाती है, बल्कि अर्थव्यवस्था, सामाजिक स्थिरता और मानवता को भी गहरा आघात पहुंचता है। ऐसे में सभी देशों को संयम और जिम्मेदारी के साथ निर्णय लेना चाहिए। 

अंत में सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि विश्व शांति के लिए जरूरी है कि सभी देश युद्ध और हमले की राजनीति से ऊपर उठें और आपसी संवाद तथा कूटनीति के माध्यम से स्थायी समाधान खोजने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि संवाद, समझ और शांति की जरूरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse