एबीएन सेंट्रल डेस्क। ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के निचितपुर टाउनशिप स्थित मोहलीडीह ग्राउंड, ईस्ट बसूरिया पुलिस चेकपोस्ट के पीछे इन दिनों अवैध कोयला कारोबार खुलेआम चरम पर है। बताया जा रहा है कि दो बाहुबली मिलकर बीसीसीएल के निचितपुर कोल डंप से कोयला चोरी करवा रहे हैं।
मोटरसाइकिल, टोटो और साइकिल के जरिए कोयला लाकर पहले अवैध डिपो में जमा किया जाता है, फिर दिनदहाड़े ट्रकों के माध्यम से बाहरी इलाकों में भेज दिया जाता है।
हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस अवैध कारोबार की भनक अब तक न तो सीआईएसएफ को लग पायी है और न ही स्थानीय पुलिस प्रशासन को।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse