टीम एबीएन, रांची। एस. आर. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में स्वामी श्रद्धानंद जी की जयंती ; 22.2.26 के अवसर पर स्वामी श्रद्धानंद को भाव - भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य डॉ तापस घोष तथा सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं ने स्वामीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके उपरांत प्राचार्य ने स्वामी श्रद्धानंद जी को एक सच्चा साधक, देश भक्त और समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार सत्संग, स्वाध्याय और सेवा से जिंदगी बदल जाती है, इसे हम मुंशीराम के जीवन से सीख सकते हैं, जो महर्षि दयानंद के प्रभाव में आकर स्वामी श्रद्धानंद बन गए।
उन्होंने समाज की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। तत्कालीन समाज में जो अंध विश्वास, ढोंग और पाखंड फैला था, ऊंच - नीच , छुआछूत की भावना फैली थी, स्वामीजी ने उसका पूरज़ोर विरोध किया।उन्होंने लोगों को अपनी संस्कृति,अपने धर्म से प्रेम करना सिखाया।
अछूतोद्धार, विधवा विवाह, नारी शिक्षा आदि का प्रचार किया। उनके द्वारा स्थापित गुरुकुल कांगड़ी आज भी शिक्षा की क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेना और उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। शांति पाठ के साथ सभा समाप्त हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse