रांची : मोरहाबादी के डिस्पैच सेंटर की गाड़ी में मिला ड्राइवर का शव, सनसनी

 

  • रांची के मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में गाड़ी के अंदर मिला ड्राइवर का शव 
  • नगर निकाय चुनाव से पहले मचा हड़कंप
  • मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर में इलेक्शन ड्यूटी में तैनात एक कर्मचारी का शव खड़ी गाड़ी के अंदर मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

टीम एबीएन, रांची। नगर निकाय चुनाव के बीच राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित डिस्पैच सेंटर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक वाहन के अंदर ड्राइवर का शव बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मॉर्निंग वॉक पर गया था

जानकारी के मुताबिक, नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी को लेकर एक वाहन को मोरहाबादी मैदान में बने निकाय चुनाव के वाहन कोषांग में लाया गया था। वाहन के साथ उसका ड्राइवर भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर रात में गाड़ी के अंदर ही सो गया था। 

सुबह वह गाड़ी से उतरकर मॉर्निंग वॉक पर गया और लौटने के बाद फिर से गाड़ी में आराम करने चला गया। काफी देर तक जब वह गाड़ी से बाहर नहीं निकला, तो अन्य ड्राइवरों को शक हुआ कि अभी तक वह वापस क्यों नहीं आया है। गाड़ी के अंदर झांककर देखा गया तो ड्राइवर मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद तुरंत अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर की मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि सोमवार, 23 फरवरी को झारखंड में नगर निकाय चुनाव होना है, ऐसे में चुनावी तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने प्रशासन और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी सकते में डाल दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse