रांची : निकाय चुनाव में 4000 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव में चार हजार पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी, जिसमें एक हजार आॅफिसर और तीन हजार जवान शामिल हैं। अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जवान की तैनाती की जायेगी, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। 

अति संवेदनशील बूथ पर जिलाबल के जवान की तैनाती रहेगी। वहीं हर बूथ पर चार जवानों की तैनाती की जायेगी।  रांची पुलिस स्ट्रांग रूम से नगर निकाय चुनाव की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। इस रूम में कई अधिकारी मौजूद रहेंगे और दिशा निर्देश जारी करेंगे। 

रांची सिटी एसपी ने बताया कि स्ट्रांग रूम का देर रात निरीक्षण किया गया और सभी चीजों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां आज से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। कई जगहों पर चुनाव कर्मी रविवार को रवाना होंगे। 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है। 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। 

नगर निकाय चुनाव को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र बनाया गया है। स्ट्रांग रूम जाने के लिए दो रास्ते बनाये गये हैं। इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम पंडरा में बनाया जाता था। लेकिन इस बार ट्रांसपोर्ट नगर, जो रिंग रोड में है, स्थानांतरित कर दिया गया है। मतगणना स्थल पर केवल वैध पासधारियों को प्रवेश मिलेगा और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल द्वारा की जायेगी। 

आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव के चुनावी प्रचार अंतिम आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा। इसके बाद न तो सभा होगी और न ही कोई जुलूस का आयोजन किया जायेगा। हालांकि प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse