एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। नगर निकाय चुनाव के तहत आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थमने के साथ ही शहर में सियासी गतिविधियों पर विराम लग जायेगा। इससे पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार चुनाव चिन्ह झ्र क्रम संख्या 7, बक्शा छाप ने समर्थकों के साथ अंतिम चरण का जनसंपर्क अभियान चलाया।
प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने विभिन्न वार्डों और प्रमुख इलाकों में लोगों से मुलाकात कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में जिन योजनाओं की शुरुआत हुई थी, उन्हें पूर्ण रूप से धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
दिनभर चले संपर्क अभियान के दौरान समर्थकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कई स्थानों पर नागरिकों ने उनका स्वागत किया और नगर की मूलभूत सुविधाओं—साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था—से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। शशि कुमार ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बैलेट पेपर में क्रम संख्या 7, बक्शा छाप के समक्ष मतदान करने का अनुरोध किया।
शाम होते-होते शहर में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर रही, वहीं निर्धारित समय के बाद सभी दलों और प्रत्याशियों द्वारा आचार संहिता के तहत प्रचार गतिविधियां बंद कर दी जायेंगी। अब नजरें मतदान दिवस पर टिकी हैं, जहां जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर की अगली तस्वीर तय करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse