क्या सचमुच एआई छीन लेगा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नौकरी?

 

एबीएन कैरियर डेस्क। जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया बढ़ती जा रही है, हर प्रोफेशनल के मन में एक ही डर है, क्या मेरी जॉब सेफ है? इसी मुद्दे पर अक समिट में रॉकेट के को-फाउंडर और चार्टर्ड अकाउंटेंट से अक एक्सपर्ट बने दीपक धनक ने अपनी राय सभी के सामने रखी। जहां उन्होंने बताया कि समय के साथ अपडेट हो रहे लोगों को कोई खतरा नहीं है। 

एआई को यूज करने वाला करेगा रिप्लेस 

जब दीपक धनक से सवाल किया कि क्या एआई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जगह ले लेगा, तो उन्होंने साफ कहा, मुझे नहीं लगता कि एआई या कोई भी टूल किसी इंसान की जगह ले पायेगा। लेकिन जो व्यक्ति जो इन टूल्स को समझता है और इनका इस्तेमाल करना जानता है, वो बिल्कुल उस शख्स को रिप्लेस कर देगा जो एआई को यूज नहीं कर रहा है। 

जरूरी कामों के लिए मिलेगा समय 

दीपक धनक ने बताया कि काम दो तरह के होते हैं। पहला जो बहुत बोरिंग होते हैं और दूसरा जो कोर वैल्यू वाले होते हैं।  आज हम प्रोसेस और स्पीड के समय में गैर-जरूरी कामों में उलझ गये हैं। एआई इन कामों को संभाल लेगा, जिससे प्रोफेशनल्स के पास उन कामों के लिए ज्यादा समय होगा जिसमें वो माहिर हैं। 

क्या है वाइब कोडिंग? 

समिट में धनक ने वाइब कोडिंग के कॉन्सेप्ट पर भी राय रखी। उन्होंने बताया कि पहले सॉफ्टवेयर या वेबसाइट बनाने के लिए कोडिंग और इसकी जानकारी होना जरूरी थी। लेकिन वाइब कोडिंग के जरिये अब आप केवल प्रॉम्प्ट लिखकर सॉफ्टवेयर तैयार कर सकते हैं। एआई मॉडल आपके शब्दों को तकनीकी बारीकियों में बदल देंगे। 

सफलता का नया मंत्र 

दीपक ने जोर देकर कहा कि भविष्य में केवल एफिशिएंसी ही जीत का पैमाना नहीं होगी। जीत इस बात पर निर्भर करेगी कि आपका समाधान कितना गहरा है, प्रोडक्टिविटी कितनी है और वो क्लाइंट की जरूरतों के हिसाब से कितना अनुरुप है। कुल मिलाकर एआई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का दुश्मन नहीं, बल्कि उनका सबसे बड़ा हथियार बनने वाला है। शर्त बस इतनी है कि आपको समय के साथ खुद को बदलना होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse