एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला-खरसावां। जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां सोमवार को पुल से एक स्कूटी सवार युवक ने नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तमोलिया निवासी वरुण के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मतक काले रंग की स्कूटी से पुल पर पहुंचा था। उसने पुल पर स्कूटी खड़ी की और अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गयी और देखते ही देखते राहगीरों की भारी भीड़ जुट गयी।
सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गयी। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पुलिस इस मामले में कुछ बता पायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse