टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार के पिता समाजसेवी सह व्यवसायी राधेश्याम पोद्दार के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राधेश्याम पोद्दार सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, धार्मिक विचारधारा व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनका निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
उनकी शालीनता, स्पष्टवादिता, सरलता और समाज के प्रति समर्पण पूरा समाज हमेशा याद रखेगा उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि राधेश्याम पोद्दार की अंतिम यात्रा 17 फरवरी दिन मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे शीतल अपार्टमेंट सेवा सदन पथ से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse