विधायक के प्रयास से जपला स्टेशन रोड का निर्माण कार्य शुरू

 

  • विधायक के प्रयास से जपला स्टेशन रोड का निर्माण कार्य शुरू
  • शहरवासियों समेत आम  दुकानदारों में हर्ष

एबीएन न्यूज नेटवर्क हुसैनाबाद/ पलामू। शहर के लाईफ लाईन जपला स्टेशन रोड निर्माण कार्य सुरू शहर वासियों में हर्ष हुसैनाबाद शहर के लाईफ लाईन माने जाने वाली स्टेशन रोड का निर्माण सुरु कर दी गयी हैं जो एक किलोमीटर लंबी व 5.5 मीटर चौड़ी कालीकरण होगी इससे रेलवे स्टेशन समेत अन्य मुसाफिरों को आने जाने की सुगम व्यवस्था होगी। यह सड़क 99 लाख 91 हजार रुपये की लागत से कराई जा रही हैं। 

विदित हो कि यह सड़क की स्थिति इतनी जर्जर थी कि स्टेशन से उतरने वाले राहगीरों समेत अन्य मुसाफिरों को चलना मुश्किल हो गया था उतना ही नही टेम्पू चालक व अन्य छोटे बड़े वाहनों को भी आने जाने में परेशानी होती थी।

साथ स्थानिय दुकानदारों का व्यवसाय पर भी काफी प्रभाव पड़ता था, जिसको लेकर स्थानीय विधायक ने संजय कुमार सिंह यादव ने चुनाव जीतते के साथ वहां के व्यवसायिकों  से वादा किया था। 

साथ ही दशहरा के नवरात्र में ही कार्य को कराने की स्वीकृति दिलाई थी लेकिन संवेदक व विभागीय तकनीक कारणों से इतना विलंब हुआ, हालांकि इस सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही आम राहगीरों व दुकानदारों समेत शहर वासियों में विधायक के प्रति हर्ष व्यक्त किया हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse