टीम एबीएन, रांची। रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपनी शादी की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर पत्नी संग पहाड़ी बाबा के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने पहाड़ी बाबा की पूरे विधि-विधान पूर्वक लघु रूद्राभिषेक कर अपने और अपने परिवार के संग राज्य की जनता के कुशल मंगल की कामना की।
पूजा के सभी अनुष्ठान मंदिर के पुजारी संत कबीर दास, पिंटू बाबा, सुबोध बाबा ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराये। मौके पर उपायुक्त ने महाशिवरात्रि को लेकर पहाड़ी मंदिर में की जा रही तैयारियोंं की जानकारी समिति के सदस्यों से ली।
इसके साथ कई दिशा-निर्देश दिये। मौके पर समिति के सचिव सह एसडीओ कुमार रजत, आनंद गाड़ोदिया, मदन पारीक, कोषापाल, अंकित सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse