मुख्यमंत्री ने सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर किया माल्यार्पण

 

  • मुख्यमंत्री हेमंत ने चाईबासा में 398 करोड़ की 197 योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेरेंगसिया के शहीदों को नमन-सह-परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत सेरेंगसिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने वीर शहीदों का सम्मान झारखंड की परंपरा में शामिल है और इस परंपरा को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वजों के बलिदान को जान सकें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 398 करोड़ 19 लाख 35 हजार 298 रुपये की लागत से 197 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। 224 करोड़ 78 लाख 77 हजार 843 रुपये की लागत से 122 योजनाओं का शिलान्यास किया। 173 करोड़ 40 लाख 57 हजार 405 रुपये की लागत से 75 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत 3 लाख 77 हजार 256 लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ 43 लाख 13 हजार 500 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वहीं, 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हमेशा से शूरवीरों की धरती रही है। जब देश में आजादी की लड़ाई की शुरुआत भी नहीं हुई थी, तब यहां के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया।

कोल्हान का कोल विद्रोह इसका जीवंत उदाहरण है। हमारे पूर्वजों ने अपनी पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु, नीलांबर-पीतांबर और पोटो हो जैसे महानायकों की शहादत की यह धरती साक्षी रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आधी आबादी यानी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर वर्ष 30 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse