केंद्रीय आम बजट किसान और जनविरोधी : मिथिलेश ठाकुर

 

  • बजट किसान और जनविरोधी : मिथिलेश ठाकुर
  • केंद्रीय बजट किसान-विरोधी और जन-विरोधी, झारखंड की उम्मीदें टूटी, मिथिलेश ठाकुर का हमला

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने केंद्र सरकार के बजट को लेकर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, मजदूरों और आम लोगों की जरूरतों को पूरी तरह नजरअंदाज करता है।

मिथिलेश ठाकुर ने किसान-विरोधी और जनविरोधी बजट बताया

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन इस बजट में खेती, किसान, खाद्य सुरक्षा, मजदूर और सिंचाई जैसे जरूरी मुद्दों पर कोई ठोस बात नहीं की गयी है।उन्होंने इसे किसान-विरोधी और जनविरोधी बजट बताया। 

उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बातें तो करती है, लेकिन युवाओं को अक में प्रशिक्षण देने, खेती में इसके उपयोग और किसानों को इससे होने वाले फायदे को लेकर बजट में कोई स्पष्ट योजना नहीं है। इससे साफ है कि सरकार के पास न युवाओं के रोजगार को लेकर कोई ठोस रोडमैप है और न ही कृषि को आधुनिक बनाने की कोई गंभीर सोच।

यह बजट सिर्फ औपचारिकता निभाने जैसा है

मिथिलेश ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों के बजट में कटौती की गयी है, जिससे आम जनता को नुकसान होगा। वहीं पर्यटन और खेल जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में कोई दूरदर्शी योजना नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ औपचारिकता निभाने जैसा है। केंद्र सरकार ने इस बजट के जरिए देश की जनता, खासकर झारखंड के लोगों की उम्मीदों को तोड़ने का काम किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse