रांची : डोरंडा के मनिटोला में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

 

टीम एबीएन, रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिटोला में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।  

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खो दिया और हथियार निकालकर पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। 

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। घटना की सूचना पर डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse