एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया है। 2010 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करते हुए 15 साल तक प्रतिनिधित्व किया। रविवार, 24 अगस्त को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।
रविवार, 24 अगस्त को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। उन्होंने लिखा, भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना – इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।
लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है, और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया!
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse