23 को खूंटी में महागठबंधन सरकार की बखिया उधेड़ेंगे नड्डा

 

  • खूंटी में 23 सितंबर को आएंगे जेपी नड्डा, यात्रा की तैयारियां जारी

टीम एबीएन, रांची। आगामी 23 सितंबर को भाजपा की परवर्त्तन यात्रा खूंटी पहुंचेगी। परिवर्त्तन यात्रा को लेकर खूंटी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने प्रेस वार्ता में जमकर झारखंड सरकार पर हमला बोला और कहा कि हेमंत सरकार का कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे उसने ठगा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत जो कहते है उसे निश्चित ही नहीं करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने जेएमएम पर जमकर निशाना साधा और कहा कि झारखंड में अन्याय और अत्याचार का बोलबाला हो गया है। राज्य की सत्ता में आदिवासियों और मूलवासियों की भागीदारी की बात हेमंत सरकार ने कही थी लेकिन वे जमीन हड़पने में रह गये। महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म के सात हजार से ज्यादा मामले हो गये हैं।

अब झारखंड में परिवर्तन होना चाहिए। परिवर्त्तन इस अन्याय के खिलाफ, परिवर्त्तन चाहिए अत्याचार के खिलाफ, परिवर्त्तन चाहिए भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ। राज्य की जनता अब झारखंड में परिवर्त्तन चाहती है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि सूबे की वर्त्तमान सरकार में भ्रष्टाचार, शोषण और महिलाओं के अत्याचार के मामले में वृद्धि हुई है। 

हेमंत सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि खूंटी से प्रारंभ परिवर्तन यात्रा के दौरान 15 विधानसभा क्षेत्र और 35 प्रखंडों में सभा होगी। 2 महासभा, तीन जनसभा, 9 सभा, 18 रोड शो का आयोजन होगा, अर्थात 998 किलोमीटर की यात्रा की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse