आदित्य साहू ने सीएसआर निधि से किये गये विकास कार्यों पर पूछे सवाल

 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को दो अतारांकित प्रश्न के मध्यम से राज्यसभा में सवाल उठाये। इसमें कोयला मंत्री से उन्होंने सीएसआर निधि से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी चाही जबकि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी पर सवाल पूछे। 

संसदीय कार्य, कोयला एवम खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि झारखंड राज्य से संबंधित कोयला पीएसयू द्वारा पिछले तीन एवम चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी 2023 तक 850 से अधिक सी एस आर कार्यकलाप किये गये हैं।

1.00 करोड़ या उससे ऊपर के कार्यों का विवरण देते हुए कोयला मंत्री ने बताया कि सीसीएल द्वारा झारखंड में रेलवे स्टेशनों के चारों ओर पूर्व निर्मित शौचालयों की स्थापना, होटवार में खेल अकादमी का संचालन, कोविड राहत के लिए झारखंड सरकार को अंतरण, रांची में मध्याह्न भोजन के लिए केंद्रीयकृत रसोई घर की स्थापना, एम्स के द्वारा मानव और पोषण के लिए कचनार के पारंपरिक उपयोग, झारखंड के आदिवासी जिलों में एक महामारी विज्ञान अध्ययन नामक अनुसंधान परियोजना, जलापूर्ति सुविधाओं के साथ सौर उर्जा संचालित समर्सेबल पंपसेट की स्थापना, देवघर में लड़कियों का जीवन कौशल प्रशिक्षण, लातेहार में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन, आकांक्षी जिला रामगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन, रांची जिला में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन, 320 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों का कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना, एम्स के माध्यम से झारखंड के जनजाति समुदायों के लोगों की आंखों, हृदय की गंभीर बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य पर जलावन लकड़ी और बायोमास कुकिंग के संबंध का मूल्यांकन करते हुए अनुसंधान परियोजना, कमांड क्षेत्र में निजी तौर पर प्रबंधित स्कूलों को सहायता अनुदान, योग दिवस पर राज्य आयुष सोसायटी को वित्तीय सहायता, जोन्हा में कौशल विकास केंद्र का निर्माण, आम्रपाली परियोजना के तहत गांव में 1500 घरेलू सोलर लाइट इकाइयां, लाल लाडली कमान क्षेत्र के मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग कोचिंग, बोकारो जिला के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन, मगध आम्रपाली क्षेत्र में रिचार्ज पीट के साथ 13 सौर ऊर्जा संचालित डीप बोरवेल का निर्माण, रांची जिला के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन पाइपलाइन सिस्टम की स्थापना, चतरा जिला में 30 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, गोड्डा के 23 स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन, के कार्य हुए हैं या हो रहे हैं जबकि ईसीएल के द्वारा दुमका के सरैयाहाट एवम हंसडीहा में 200बेड के कोविड अस्पताल की स्थापना, मोबाइल वैन द्वारा जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, मुगमा क्षेत्र में विद्यालय भवन निर्माण, तालाब निर्माण, जीर्णोद्धार एवं सीआईएल द्वारा बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा, प्लास्टिक इंजीनियरिंग ट्रेडों में सहायक कंपनियों के कमान क्षेत्रों में 240 व्यक्तियों को प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse