टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद अंतर्गत लोहरदगा के एकमात्र प्रतिष्ठित पार्क (अजय उद्यान) के बगल में 1 माह पूर्व पाइप फटने के कारण सड़क पर पानी का बहाव हो रहा था नाली जाम होने के कारण पानी लोगों के घर में घुस रहा था, जिसके कारण जनता का टैक्स का पैसे से लाखों की लागत से 6 माह पूर्व बने जुरिया सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया मोहल्ला के लोगों ने कई बार आग्रह किया तो पाइप तो बना दिया गया। परंतु नाली जाम होने के कारण लोगों के घर पर पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।
नगर पालिका को आज से 1 महीने पूर्व से नाली सफाई करने को कहा जा रहा है। परंतु उनके द्वारा सिर्फ टालमटोल किया जा रहा है। दिखावे के लिए 2 सिलेब 10 दिन पहले हटा दिया गया, लेकिन कचरा नहीं हटाया गया। मोहल्ला के लोगों में काफी आक्रोश है। नगर परिषद के संबंधित पदाधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं।
भ्रष्टाचार का यह आलम है कि अब साफ सफाई के नाम पर नगर पालिका टैक्स भी लेती है और जनता को सुविधा भी नहीं देती है। ऐसे में नगर परिषद के खिलाफ लोगों में उबाल है। मोहल्ले के लोग अब नाली सफाई के लिए उपायुक्त से मिलने का मन बना रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse