टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा सदर थाना परिसर में महाशिवरात्रि और सालाना उर्स के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर लोहरदगा सदर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ अरविंद कुमार लाल, एसडीपीओ बीएन सिंह, थाना प्रभारी अनिल उरांव की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में लोहरदगा नगर परिषद सिटी मैनेजर विजय कुमार मौजूद रहे।
इधर बैठक में सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने एवं क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। मौके पर एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। नशापान कर हुड़दंग ना करें। किसी प्रकार के विवाद उत्पन्न ना करें। ऐसा होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। अफवाह फैलाने से परहेज करें। अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर एएसआई सुकु सोरेन, एएसआई अरविंद शर्मा, एएसआई अशरफी बहेलिया, एएसआई संजय कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज संतोष कुमार यादव, सफदर आलम,अफसर कुरैशी, नेहाल कुरैशी,दीपक सरफा, अजय पंकज, विमल कांत सिंह, प्रदीप राणा, बालमुकुंद लोहरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse