टीम एबीएन, लोहरदगा। रविवार की देर शाम कुडू थाना कांड संख्या -16/23, दिनांक 31.01.2023 धारा 387 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट कांड संख्या - 17/23, दिनांक 03.02.23, धारा 384/387/435 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट एवं काण्ड संख्या-20/23, दिनांक- 10.02.23, धारा-384/385/387 भादवि एवं 25(1-इ)ं/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के अनुसंधान एवं छापामारी के दौरान अभियुक्त बालक राम के घर के पास छापामारी की गयी। पुलिस को देख दो लोग जंगल की ओर भागने लगे। जिनमें से एक को सशस्त्र बल ने पकड़ लिया।
इनकी निशानदेही के अनुसार एक सुतली बम बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्ति के बताये अनुसार इनके अन्य तीन साथियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया तथा पूर्व की घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्ति मकान्दु क्रेशर में पुन: बम फोड़कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। पकड़ाये व्यक्ति प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन से सदस्य है। इस संबंध में कुडू थाना कांड संख्या 22/2023 दिनांक 13.02.2023 धारा 414 भादवि एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् कोड दर्ज किया गया है।
(1) श्री दीपक कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (अभि), लोहरदगा। (2) श्री मंटु कुमार, पुलिस निरीक्षक किस्को अंचल, लोहरदगा। (3) पुअनि विश्वजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी कुड़ थाना लोहरदगा। (4) पुअनि गौतम कुमार, थाना प्रभारी भण्डरा थाना लोहरदगा। (5) पुअनि अभिनव कुमार, तकनिकी शाखा, लोहरदगा। (6) सअनि राज कुमार बैठा, कुडू थाना, लोहरदगा। (7) सअनि संजय कुमार सिंह, कुडू थाना, लोहरदगा। (8) नीरज मिश्रा, तकनिकी शाखा, लोहरदगा एवं सशस्त्र बल
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse